‘Bharosa’ poem delves into the betrayal and disillusionment that arise when trust is shattered. It begins with a description of innocence in appearances, only to reveal the lurking darkness within. The poem narrates how someone trusted and cherished turned into a destroyer, annihilating not just trust but the very essence of existence.
It reflects on the irreparable damage, expressing their inability to comprehend the betrayal. As society rallies for justice, the scars of broken trust remain etched in the speaker’s mind. The poem concludes with a lament on the loss of faith in humanity, where trust has become a mere word, overshadowed by cruelty and inhumanity.

निगाहें ऐसी
न जाने कितनी मासूमियत बसी हो दिल में,
पर जब अंधेरा आया,
तो हैवान बन गया।
हम जिन्हें सरमाया समझ
बेख़बर हो गए थे...
वो ख़ंजर लेकर निकला,
और कत्लेआम कर गया।
पहले भरोसे का,
फिर वजूद के टुकड़े हुए।
हम समझ भी न पाए,
और मेरा निशान मिट गया।
लोग गलियों में निकले हैं,
मेरे इंसाफ़ के लिए।
हम किससे कहें क़िस्सा,
जो मेरे ज़ेहन में बस गया।
'भरोसा' जैसे लफ़्ज़
अब सिर्फ़ लफ़्ज़ ही रह गए हैं।
इंसानियत भरी महफ़िल में
शर्मसार हो गया...
हैवानियत अब हावी है।
इस दुनिया में,
किसी पर आँख बंद करके भरोसा करना
अब किस्सों में रह गया।
'भरोसा' जैसे लफ़्ज़ से
अब भरोसा उठ गया।
Naseema Khatoon
BHAROSA – EK TOOTE WAJOOD KI DASTAAN
Also Read – SHORT POEM – WAQT KA KHEL
Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle
